February 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

गूँज : अभिव्यक्ति भावों की संस्था द्वारा बाल भवन आश्रम में बाल दिवस मनाया गया

Share news

जालंधर ब्रीज: गूँज : अभिव्यक्त भावों की संस्था द्वारा इस बार 14 नवंबर को बाल दिवस बाल आश्रम में मनाया गया । आयोजन की शुरुआत गणपति वंदना द्वारा की गई जिसे प्रस्तुत किया छात्रा तनिशा शारदा ने . संस्था की संस्थापिका पुरवा सिंह तथा अन्य सदस्यों श्रीमती अलका शर्मा, वैशाली कौशिक, भारतीअरोड़ा, राधा शर्मा, अनु बहल, रचना द्वारा बाल आश्रम में जाकर छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षण सामग्री बाँटी गई ।

तत्पश्चात चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने अपने मन के भावों को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया. सभी बच्चों के लिए जलपान का इंतजाम भी किया गया. आज का दिन सभी बच्चों ने बहुत खुशी खुशी हंसते खेलते हुए बिताया। इसी अवसर पर उभरते हुए नन्हे कवि व लेखक चैतन्य रामकृष्ण काले ने अपनी पहली पुस्तक भारत एक विश्व गुरु का विमोचन श्रीमती पुरवा सिंह की अध्यक्षता में गूँज: अभिव्यक्ति भावो की संस्था के झंडे तले किया। सभी ने सब को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी . श्रीमती पुरवा सिंह ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन आने वाले समय में फिर से संस्था द्वारा किया जाएगा।


Share news