February 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी,कल होंगे सीनियर मेन्स के ट्रायल बर्ल्टन पार्क जालंधर में

Share news

जालंधर ब्रीज: भारत में क्रिकेट को लेकर उत्साह हमेशा देखा जाता है और हर एक वर्ग का व्यक्ति क्रिकेट खेलने में रुचि रखता है वहीं जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर मेन्स के क्रिकेट ट्रायल 21 जुलाई को बर्ल्टन पार्क में लिए जा रहे हैं और ट्रायल शुरू होने का समय 12 बजे तय किया गया है इस बाबत जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव अरमिंदर सिंह और कोषाध्यक्ष ऋषि राज शर्मा ने बताया की ट्रायल को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी सफेद किट के साथ-साथ आधार कार्ड साथ लेकर आए और ट्रायल में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन वहीं किया जाएगा। सचिव अमरिंदर सिंह ने बताया ज्यादा जानकारी के लिए बर्ल्टन पार्क स्थित एसोसिएशन के दफ्तर में संपर्क कर सकते है।


Share news