February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह के लिए हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

Share news

जालंधर ब्रीज: स्वतंत्रता दिवस को समर्पित स्थानीय गुरु नानक स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय समारोह के लिए आज फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई, जिसमें अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) नवनीत कौर बल ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण किया।

इससे पहले एस.पी. गुरप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा सलामी भी दी गई।

डी.एस.पी. कपूरथला दीपकरन सिंह के नेतृत्व में पंजाब पुलिस, होमगार्ड, एन.सी.सी. और सरकारी स्कूलों की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया।

इसके अलावा, पी.एम. श्री कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कपूरथला की छात्राओं ने शब्द गायन प्रस्तुत किया। बावा लालवानी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सामूहिक गान प्रस्तुत किया, जबकि श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, कपूरथला और डिप्स स्कूल के छात्रों ने कोरियोग्राफी की प्रस्तुति दी। स्कूल ऑफ एमिनेंस कपूरथला, पी.एम. श्री कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कपूरथला, एम.डी.एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कपूरथला और हिंदू पुत्री पाठशाला की छात्राओं ने मास पी.टी. और डंबल शो प्रस्तुत किया।

श्री गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल, उच्चा बेट द्वारा गिद्दा और कैम्ब्रिज स्कूल कपूरथला द्वारा भांगड़ा प्रस्तुत किया गया। अंत में, पी.एम. श्री कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कपूरथला की छात्राओं ने राष्ट्रीय गान गाया।

इसके बाद, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) नवनीत कौर बल और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की, जिसमें उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से संबंधित ड्यूटी को पूरी तनदेही के साथ निभाया जाए। उन्होंने स्टेडियम में विभिन्न व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।


Share news