जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों से टेलीफोन पर बातचीत हुई।
राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी और उनके लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मैक्रों के प्रति आभार व्यक्त किया और इस बात पर जोर दिया कि भारत व फ्रांस के बीच मजबूत तथा विश्वसनीय रणनीतिक साझेदारी आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।
दोनों नेताओं ने ‘होराइजन 2047’ रोडमैप में की गई प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में मिलकर लगातार काम करने पर सहमति व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने डी-डे की ऐतिहासिक 80वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मैक्रों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने आगामी पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
दोनों नेताओं ने परस्पर संपर्क में बने रहने पर भी सहमति व्यक्त की।

More Stories
बदलाव रैली की ऐतिहासिक सफलता पंजाब की राजनीति में नया अध्याय – राकेश राठौर
देहरादून ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय 22वाँ वार्षिक सम्मेलन का सफल आयोजन
हिमाचल प्रदेश में कनेक्टिविटी को मजबूत करने, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख रेलवे परियोजनाएं चल रही