जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कपूरथला विशेष सारंगल ने कहा कि जालंधर में आयोजित सेना भर्ती रैली के दौरान फिजिकल और मैडिकल पास करने वाले युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए लिखित परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग पंजाब सरकार की संस्था सी-पाईट कैंप में करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से प्रशिक्षण दिया जा रहा है । युवाओं के लिए सी-पाईट में नि:शुल्क आवास और युवाओं के लिए भोजन का प्रबंध भी किया जाएगा।
डिप्टी कमिशनर ने कहा कि जो युवा लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते है, वे अपने साथ आर.सी (निवास प्रमाण पत्र) की फोटोकॉपी लाना सुनिश्चित करें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो कपूरथला के हैल्पलाइन नंबर 98882-19247 और सी-पाईट कैंप थेह कांजला के मोबाइल नंबर 98777-12697 या 78891-75575 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया