
जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू तथा अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब में फ्री की घोषणाएं करने तथा पाकिस्तान के अटारी सीमा के रास्ते ट्रेड कॉरिडोर खोले जाने पर कड़ा कटाक्ष करते हुए कहा कि यह दोनों तब कहाँ मुंह छुपा लेते हैं जब पाकिस्तानी सेना या पाकिस्तान समर्थित आंतकी हमारे पंजाब के सपूतों को मारते हैं और जब उके पार्थिव शरीर उनके गाँवों में आते है? शर्मा प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा व हरजीत सिंह गरेवाल आदि उपस्थित थे।
अश्वनी शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले पौने पाँच वर्षों में पंजाब सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। तब इन्हें पंजाब की जनता की याद नहीं आई। पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा अरविंद केजरीवाल के पास पंजाब को कोई लेकर पॉलिसी या कोई विजन नहीं है। दोनों पंजाब के लोगों में फ्री के ऐलान करके लोलीपॉप दिए जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल दिल्ली से आकर पंजाब की जनता को दिल्ली के रोल-मॉडल को पंजाब में लागू करने के बारे में सिखा रहे हैं। शर्मा ने केजरीवाल से सवाल किया कि केजरीवाल बताएं कि दिल्ली के रोल-मॉडल स्कूलों में कितने प्रिंसिपल, वाईस प्रिंसिपल, टीचर व अन्य स्टाफ है।
केजरीवाल द्वारा पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपए बाँटने का ऐलान पंजाब में जनता के वोट खरीदने का प्लान है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि जनता को इन दोनों मुख्यमंत्रियों से पूछना चाहिए कि दोनों जो भी फ्री बाँटने का ऐलान किए जा रहे हैं, उनके लिए फंड कहाँ से आएगा और पंजाब की राजकोष में आमदन बढ़ाने के लिए कौन सी योजना है? क्यूंकि पंजाब पहले ही बहुत बड़े वित्तीय बोझ के तले दबा हुआ है। ऐसे में फ्री के एलान पंजाब को दिवालिया बनाने में आखिरी कील साबित होंगें।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा अरविंद केजरीवाल के पास पंजाब के विकास का कोई रोड-मैप नहीं है। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की इकलौती ऐसी पार्टी है जो पंजाब के विकास के लिए विस्तृत रोड-मैप लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी और उसे अपने घोषणा-पत्र में शामिल करेगी। भाजपा जनता की आमदन बढ़ाने के उपायों को जनता के साथ मिल कर तैयार करेगी और जनता से जो वादे करेगी उसे अवश्य पूरा करेगी।
भाजपा पंजाब को पंजाब को ड्रग्स मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त व अपराध मुक्त बनाने के लिए ज़ीरो टोलरेंस पॉलिसी अपनाएगी। केंद्र सरकार ने जैसे जम्मू-कश्मीर में आंतकवाद के खिलाफ ज़ीरो टोलरेंस पॉलिसी अपनाई है पंजाब में भी भाजपा द्वारा ऐसे ही किया जाएगा। भाजपा द्वारा जारी किया गया घोषणा-पत्र केवल घोषणाओं तक ही सीमित नहीं होगा बल्कि भाजपा इसके लिए पंजाब की जनता के प्रति वचनबद्ध होगी।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि चन्नी व नवजोत सिद्धू पाकिस्तान के साथ अटारी सीमा के रास्ते ट्रेड कॉरिडोर खोलने की बात करते हैं, यह दोनों तब कहाँ मुंह छुपा लेते हैं जब पाकिस्तानी सेना या पाकिस्तान समर्थित आंतकी हमारे पंजाब के सपूतों को मारते हैं और जब उके पार्थिव शरीर उनके गाँवों में आते है! शर्मा ने कहा कि क्या तब इन दोनों के मुँह को उनका पाकिस्तानी प्रेम ताला लगा देता है? शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में आज केंद्र सरकार द्वारा देश की सीमाओं को उन्नत तकनीकों तथा विश्व के आधुनिक हथियारों से लैस कर दिया गया है, जिसे देख कर पड़ोसी देश चीन तथा पाकिस्तान बौखलाये हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का सभी को सीधा संदेश है कि भारत की बाहरी या आंतरिक सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भारत की तरफ आँख उठा कर देखने वालों का हमारी सेना के बहादुर जवान कड़ा जवाब देने लिए हर दम तैयार हैं।
More Stories
दिल्ली-हरियाणा के सीएम के दौरे से माहौल हुआ और मजबूत: जीवन गुप्ता की जीत को लेकर जनता का मन पक्का – एन. के. वर्मा
ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रधानमंत्री अपना प्रभाव-प्रताप उपयोग करें- संत सीचेवाल
कपूरथला पुलिस द्वारा “साइक्लोथॉन 2025” 20 जून को