जालंधर ब्रीज: आज भाजपा को उस समय और मजबूती मिली जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में तथा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा की मौजूदगी में ऑल इंडिया बस बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरजीत सिंह संघेड़ा (पुत्र पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब) अपने सहयोगियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
अश्वनी शर्मा और इकबाल सिंह लालपुरा ने गुरजीत सिंह संघेरा और उनके साथियों को भाजपा परिवार में शामिल होने पर बधाई दी और पार्टी का सिरोपा पहना कर समानित किया। भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए शर्मा ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश तथा जनता के हितार्थ लिए गए फैसलों तथा जनता के लिए बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।
इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व इकबाल सिंह लालपुरा को पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा दिया और कहा कि वह सभी भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल की जीत के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

More Stories
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक