February 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह, अजमेर सिंह व बलराम यादव ने थामा भाजपा का कमल

Share news

जालंधर ब्रीज: शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए आज कई धुरंधरों ने भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में अयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा का कमल थाम लिया। इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री व पंजाब भाजपा चुनाव प्रभारी गजेंदर सिंह शेखावत विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने इस मौके पर भाजपा ज्वाइन करने वाले अजमेर सिंह, पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह को शेखावत और समाजवादी पार्टी के दिग्गज बलराम यादव सहित अन्य सभी को सिरोपा भेंटकर भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा व दयाल सिंह सोढ़ी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

गजेंदर सिंह शेखावत ने इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री का चेहरा बना दिया है, जो सड़क से लेकर संसद तक नशे में रहता है। ऐसा व्यक्ति पंजाब को कहाँ ले जाएगा और ऐसे व्यक्ति कि पंजाब के लिए क्या सोच और पालिसीयां होगी, यह सोच कर भी दिमाग घूम जाता है? एक नशेड़ी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बना कर केजरीवाल ने पंजाब के प्रति अपनी सोच को जनता के सामने रखा है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी समस्या नशा है, इसे खत्म करने की बजाए आम आदमी पार्टी ने पंजाब में एक ऐसे चेहरे को मुख्यमंत्री ऐलान किया है, जो हमेशा नशे में रहता है। पंजाब की जनता को नशे से मुक्ति चाहिए, नशा करने वाला लीडर नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के भाईचारे को मजबूत कर रही है।
डॉ. सुभाष शर्मा ने इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ के पड़ पर नियुक्त हुए पहले सिख व अरुणाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर व कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरुद्ध विधानसभा चुनाव लड़ने वाले जनरल जे.जे. सिंह (पटियाला), पूर्व विधायक शरंजित ढिल्लों के छोटे भाई पंजाब मिल्क फेड चेयरमैन अजमेर सिंह (लुधियाना), NSUI के पूर्व प्रदेश मंत्री व यूथ डेवलपमेंट बोर्ड पंजाब के महामंत्री कर्ण लेहल (मानसा), पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश मंत्री व पंजाब कांग्रेस के पूर्व ऑर्गनाइजिंग मंत्री व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एडवोकेट सुरिंदर पल सिंह आहलुवालिया (चंडीगढ़), रणवीर कॉलेज संगरूर के अध्यक्ष विशाल (संगरूर), संगरूर के सभी स्कूलों के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह (संगरूर), पूर्व DGP CRPF व IGP कश्मीर SP तरनतारन व अमृतसर व DTE ऑफ़ रेविन्यु इंटेलिजेंस के SP रहे एस. एस. संधू (पटियाला), पूर्व आल इंडिया समाजवादी पार्टी के यूथ महामंत्री बिहार, छतीसगढ़, मध्य प्रदेश तथा पूर्वांचल ओडिशा व समाजवादी पार्टी को मध्य प्रदेश में इंचाज बन कर 2003 के विधानसभा चुनाव में 8 सीटें विजयी बनाने तथा बिहार में इंचार्ज बन कर 2004 में 5 सीटें जितवाने वाले बलराम सिंह यादव तथा सोशल वर्कर अमरजीत सिंह (मोहाली) अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। इन्हें पार्टी में बनता पूरा सम्मान दिया जाएगा। भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं ने कहा कि वे केंद्र और राज्य नेतृत्व द्वारा उन पर जताए भरोसे पर खरा उतरेंगे।


Share news

You may have missed