October 2, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

धर्मसोत द्वारा फोरैस्ट वर्कर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के वन मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने आज यहाँ फोरैस्ट वर्कर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की और उनकी तरफ से उठाई गईं जायज़ माँगों का जल्द हल करने का भरोसा दिया। वन मंत्री ने इस मौके पर कहा कि पिछले कई सालों से विभाग में सेवा निभा रहे कच्चे कामगारों को तर्कसंगत प्रक्रिया अपनाकर पक्का करने का एक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन कामगारों के समूचे रिकॉर्ड के आधार पर वरिष्ठता सूची बनाने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

स. धर्मसोत ने वन अधिकारियों को वन कामगारों की बकाया अदायगियाँ तुरंत जारी कराने और इसके अलावा राज्य भर में दैनिक मज़दूरी दरों को एकरूपता से लागू करवाने की हिदायतें भी दीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को वन कामगारों को अदायगियाँ करने के लिए विभागीय प्रक्रिया अपनाने सम्बन्धी प्रतिनिधिमंडल की माँग पर विचार करने के आदेश भी दिए।

इस मीटिंग में श्री जतिन्दर शर्मा प्रधान मुख्य वनपाल, श्री अनूप उपाध्याय एम.डी. वन निगम, श्री परवीन कुमार अतिरिक्त प्रधान मुख्य वनपाल आदि के अलावा वरिष्ठ अधिकारी और फोरैस्ट वर्कर यूनियन के नुमायंदे उपस्थित थे।


Share news

You may have missed