जालंधर ब्रीज: गर्मियों का सीजन शुरू होते ही वनविभाग ने फिल्लौर डिविजन में कंट्रोल रूम स्थापित करने के उपरांत जालंधर और कपूरथला निवासियों से अपील की कि उनके क्षेत्र में यदि जंगल में आग लगती है तो उस से सम्बन्धित सूचना 01826-222537 पर दी जाये।
डिविजनल वन अधिकारी श्री राजेश कुमार ने बताया कि वन विभाग द्वारा जंगल में आग लगने को रोकने के लिए अपनी सभी साधन और क्षेत्रीय अमले को तैयार रखा गया है। उन्होने कहा कि जंगल में आग लगने से वातावरण का नु1सान ही नहीं होता बल्कि इस से जंगलों और जंगली वनस्पती और जंगली जीव जंतुओं का बडे स्तर पर हानि भी होता है। उन्होने कहा कि डिविजन की तरफ से लोगों को जंगल की आग पर काबू पाने के प्रति बडे स्तर पर जागरूक करने के लिए कडे प्रबंध किये गए हैं।
उन्होने कहा कि कोई भी टैलिफोन नंबर 01826-222537 पर सूचना दे सकता है जिससे जंगल की आग पर तुरंत काबू पाया जा सके।
उन्होने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जंगल को आग लगाने का दोषी पाया जाता है तो उस विरुद्ध भारतीय वन कानून -1927 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा विंग के पूर्व छात्रों ने 50 साल की बेहतरीन कामयाबी का जश्न मनाया
विपक्ष के दबाव में भुल्लर की गिरफ्तारी: बाजवा
अमृतसर में नशा तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्य 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार