September 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

आशू द्वारा उड़न दस्तों में शामिल खाद्य एवं सिविल सप्लाई अधिकारियों /कर्मचारियों की ड्यूटियों संबंधी रोस्टर बनाने के हुक्म

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु ने समूह ज़िला खाद्य एवं सिविल सप्लाई कंट्रोलरों को हिदायत जारी की कि वह उड़न दस्तों में शामिल खाद्य एवं सिविल सप्लाई अधिकारियों /कर्मचारियों की ड्यूटियों संबंधी रोस्टर बनाएं।

आशु ने कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी यह यकीनी बनाएं कि दूसरे राज्यों से रीसाइक्लिंग और जाली बिलिंग के लिए लाए जा रहे धान और चावल को रोकने के लिए गठित की गई टीमों में खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग का एक प्रतिनिधि 24 घंटे सभी नाकों पर ज़रूर तैनात रहे।

उन्होंने अधिकारियों को रोस्टर बनाने की हिदायत जारी करते हुए कहा कि मंडी बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी भी इन नाकों पर तैनात रहें जिससे पंजाब पुलिस को सहायता दी जा सके। आशु ने उड़न दस्तों के अब तक के कामकाज पर संतुष्टि ज़ाहिर करते हुए आशा प्रकट की कि कम से-कम 31 दिसंबर, 2021 तक ये उड़न दस्ते पूरी लगन और इमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएंगे।


Share news