
जालंधर ब्रीज: पुष्पा गुजऱाल साइंस सिटी द्वारा फूलों की सुंदरता को दर्शाता सलाना फ्लावर शो 14 फरवरी 2025 को करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यहाँ आने वाले सैलानियों को एक शैक्षिक अनुभव प्रदान करना है। इस फूलों के शो के दौरान सैलानियों को फूलों की विभिन्न प्रजातियों की सुंदरता देखने को मिलेगी। इस मौके पर रंग-बिरंगे विदेशी फूलों के साथ-साथ पारंपरिक गुलाब भी खासतौर पर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह जानकारी पुष्पा गुर्जराल साइंस सिटी के डिप्टी मैनेजर (जन संपर्क) अष्णि कुमार ने दी। उनसे जानकारी देते हुए बताया गया कि फूलों की यह प्रदर्शनी सैलानियों को इस क्षेत्र के फूलों की जैविक विविधताओं को समझने का एक विशिष्ट अवसर प्रदान करेगी। फ्लावर शो की पहल पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाएगी।
More Stories
सरकार और स्थानीय मीडिया के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए पानीपत में 06 अगस्त 2025 को “वार्तालाप” का आयोजन
सीयू पंजाब में दिशा आईपीईवी ड्राइव का आयोजन-युवाओं को भारतीय वायुसेना में करियर हेतु किया प्रेरित
पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी , कपूरथला पहुँची, मौके पर ही प्रदान करेगी पासपोर्ट सेवाएँ