जालंधर ब्रीज:सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत रीजनल आउटरीच ब्यूरो चंडीगढ़ द्वारा नगर निगम मोहाली के सहयोग से जिला मोहाली में कोविड के प्रकोप से बचने के लिये कोविड अनुकूल व्यवहार से संबंधित जागरूकता हेतु 5 दिवसीय आउटडोर जागरूकता अभियान 09 से 13 दिसंबर, 2020 तक आयोजित किया गया है इस अवसर पर एक जागरूकता मोबाइल वैन को मोहाली नगर निगम के आयुक्त श्री कमल गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर नगर निगम कार्यालय मोहाली से रवाना किया तथा कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए गंभीरता से कदम उठाए जा रहे हैं उनको कोरोना की दवा आने तक संयम बनाए रखने तथा अपने बचाव के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में मिशन फतेह के जरिए भी लोगों को इस संदर्भ में जागरूक किया गया था।
इस अवसर पर नगर निगम के अन्य अधिकारियों में सुश्री कनु थिंद, संयुक्त आयुक्त ; श्री सुरजीत सिंह, सहायक आयुक्त; श्री हरबंत सिंह सेनेटरी इंस्पेक्टर; श्री सरबजीत सिंह, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर रीजनल आउटरीच ब्यूरो, चण्डीगढ़,सूचना व प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की स सहायक निदेशक सुश्री सपना ने जानकारी दी कि यह अभियान केंद्र सरकार द्वारा पिछले माह चलाए गए जन आंदोलन की एक कड़ी है जिसके द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करना है यह अभियान देश में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को रोकने तथा लॉकडाउन के बाद आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कोरोना से बचाव के लिए मुख्य संदेशों को दोहराना है जिसमें मास्क पहने रखना हाथ धोना तथा सामाजिक दूरी यानी 2 गज की दूरी का पालन करना शामिल है इस अभियान के दौरान लोगों को कोविड से संबंधित नए नियमों के प्रति उत्साहित करना है।
जागरूकता वैन में प्रदर्शित कोरोना से संबंधित संदेशों को लेकर यह वाहन मोहाली जिला के सैक्टरों,गांवों, रिहायशी कॉलोनियों, प्रवासी बस्तियों, बाजारों आदि में घूमेगा और लाउडस्पीकर के जरिए ऑडियो संदेशों के माध्यम से लोगों को ‘जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं’ के संदेश का आह्वान करेगा।

More Stories
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक
हथियार तस्करी वाले माड्यूल से सम्बन्धित दो व्यक्ति 5 अति-आधुनिक पिस्तौलों समेत अमृतसर से गिरफ़्तार
पंजाब पुलिस ने पाक- आधारित माड्यूल का पर्दाफाश करके एक ओर आतंकवादी साजिश को किया नाकाम; आईडी और पिस्तौल समेत आरोपी गिरफ़्तार