February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

ग्रुप 3 और 4 मुलाजिमों के क्वार्टरों की दो दशकों में पहली बार होगी कायाकल्प

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने कहा है कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने ग्रुप 3 और 4 के मुलाजिमों के 2758 क्वार्टरों की मुरम्मत के लिए 14.68 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर दी है। उन्होंने बताया कि इन क्वार्टरों की मुरम्मत का काम तकरीबन दो दशकों के बाद किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्रुप 3 मुलाजिमों के 2056 क्वार्टरों की मुरम्मत पर 9.74 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जबकि ग्रुप 4 मुलाजिमों के 702 क्वार्टरों के लिए 4.95 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जायेगी।श्री सिंगला ने कहा कि ग्रुप 3 और 4 मुलाजिमों के क्वार्टरों की बहुत सालों से मुरम्मत नहीं हुई थी, जिस कारण मुलाजिमों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था परन्तु अब हमारी सरकार ने इन क्वार्टरों की मुरम्मत का काम प्रथमिकता के आधार पर करवाने के लिए यह काम अपने हाथ में लिया है।

उन्होंने बताया कि राज मिस्त्री, प्लम्बर, बिजली और अन्य फुटकर कार्याें सहित मुरम्मत का सारा काम यकीनी बनाया जायेगा और इसके मानक को कायम किया जायेगा।कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि मुरम्मत के फंडों की मंजूरी से लोक निर्माण विभाग ने शहीद भगत सिंह नगर, बरनाला और रूपनगर जैसे छोटे शहरों पर भी अपना ध्यान केन्द्रित किया है और इन शहरों में भी तकरीबन 200 क्वार्टरों की मुरम्मत की जायेगी।

उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़, पटियाला, अमृतसर, संगरूर, बठिंडा और जालंधर में क्वार्टरों को नया रूप देने का काम इन फंडों से किया जायेगा।श्री सिंगला ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से बाकायदा पहल के आधार पर सरकारी इमारतों की मुरम्मत और संभाल करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इमारतों और सड़कों की समयबद्ध मुरम्मत और संभाल होने से इस बुनियादी ढांचांे की मियाद बढ़ती है, जिससे नयी इमारतें और सड़कें बनाने पर लगने वाला करदाताओं का पैसा बचाने में मदद मिलती है। 


Share news