जालंधर ब्रीज: जालंधर शहर में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। रेलवे स्टेशन के पास एमआर ढाबे में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग ने देखते ही देखते रेस्टोरेंट में रखें एलपीजी सिलेंडर को भी अपनी जद में ले लिया। इसके बाद आग भड़क गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से इस पर काबू पा लिया। कीमती सामान जलने के कारण भारी नुकसान की आशंका जताई गई है। दुकान के मालिक मनीष ने बताया कि आग ढाबे में शार्ट सर्किट होने के कारण लगी। बढ़ने पर इसने ढाबे में रखे एलपीजी सिलेंडर को भी अपनी जद में ले लिया। ढाबे में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद ढाबे के स्टाफ और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग बुझाने के दौरान ढाबे के मालिक मनीष के दोनों हाथ भी झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की एक गाड़ी भी पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना यह आग बड़े हादसे की शक्ल ले सकती थी

More Stories
सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्कों से जुड़े चार आरोपी 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा