जालंधर ब्रीज: भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा लिए जा रहे बेतहाशा कर्ज़ पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब का श्रीलंका जैसा हाल करने पर उतारू हैं। भगवंत मान द्वारा अपने चार महीने के शासन काल में 10,000 करोड़ रुपए से ऊपर का कर्ज़ लिया जा चुका है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब पर पहले से ही 3 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज़ में डूबा है और ऊपर से मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा केजरीवाल अपनी गलत नीतियों के चलते पंजाब को और कर्ज़ में डुबोए जा रहे हैं। पंजाब की जनता से झूठे वादे कर सत्ता पर कब्जा हासिल करने वाले आप नेताओं द्वारा अभी तक पंजाब की जनता को कोई राहत नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान हर 15 दिन बाद कोई नया ऐलान कर जनता को मुर्ख बना रहे हैं, ताकि जनता का ध्यान भगवंत मान तथा केजरीवाल द्वारा चुनाव में की गई घोषणाओं से हट जाए।
जीवन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पिछली सरकारों पर दोष लगाया गया था कि वो पंजाब के खज़ाने का दुरूपयोग किया गया था। गुप्ता ने भगवंत मान से सवाल किया कि भगवंत मान जनता को बताएं कि आखिरकार उनके 10,000 करोड़ के लिए कर्ज़ के साथ क्या किया? कहीं पंजाब में लिया जा रहा कर्ज़ केजरीवाल द्वारा अन्य राज्यों में आम आदमी पार्टी के प्रचार पर तो नहीं खर्च किया जा रहा!
जीवन गुप्ता ने कहा कि मान सरकार के एक विधायक द्वारा पहले जालंधर फिर दूसरे विधायक द्वारा लुधियाना में जिला प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ झगड़ा किया गया।
भगवंत मान सरकार के नेताओं द्वारा प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ झगड़े किया जाना इस सरकार की नौसिखियता को स्पष्ट दर्शाता है। पंजाब के एक बड़े प्रशासानिक अधिकारी द्वारा समय से पहले रिटायरमेंट लेना भी इसका स्पष्ट प्रमाण है। पंजाब में मान सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था का हाल बदतर कर दिया गया है। अपराधी सरेआम कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं और सरकार व पुलिस-प्रशासन चुपचाप तमाशा देख रही है। जनता में भय का माहौल है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लिए गए नए कर्ज का इस्तेमाल राज्य के भविष्य के विकास के लिए किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।
उन्होंने कहा कि मान सरकार को पंजाब को उसका पुराना वैभव वापस लाने के लिए प्रत्यक्ष राजस्व वृद्धि उपायों के साथ-साथ व्यय प्रतिबद्धताओं पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो रहा। उधर केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सलाहाकार कमेटी का चेयरमैन राघव चड्डा जैसे नौसिखिये को बना कर पंजाब की अर्थव्यवस्था को डुबोने का पूरा प्रबंध कर दिया है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित