June 20, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मतदान से जुड़े दिलचस्प और रोचक सवालों के जवाबों से भरपूर पोडकास्ट का पाँचवाँ एपिसोड रिलीज़

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ़्तर द्वारा नवीन पहलकदमी के अंतर्गत चलाए जा रहे पोडकास्ट का पाँचवाँ एपिसोड सोशल मीडिया के अधिकारित पेज़ों (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यू ट्यूब) पर रिलीज़ कर दिया गया है। इस एपिसोड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने मतदान सम्बन्धी कई दिलचस्प और रोचक सवालों के बहुत ही आसान तरीके के साथ जवाब दिए हैं। 

उन्होंने इस एपिसोड में बताया है कि वोट डालते समय वोटर के बांये हाथ की उंगली पर ही सियाही क्यों लगाई जाती है। इसके इलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि पोलिंग बूथों पर वोट डालने के दौरान मोबायल फ़ोन बंद करके साथ लेजाया जा सकता है या नहीं। सिबिन सी ने किसी भी एमरजैंसी हालत से निपटने और प्राथमिक सहायता के लिए पोलिंग बूथों पर किये गए प्रबंधों के बारे भी रौशनी डाली है। 

इस एपिसोड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया है कि किस उम्मीदवार की ज़मानत किन कारणों से ज़ब्त होती है। सिबिन सी ने यह भी बताया है कि पहली बार वोट डालने वालों के लिए होटलों, रैस्टोरैंट मालिकों और कोचिंग सैंटरों आदि ने क्या-क्या छूटें और सुविधाएं रखी हैं। 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोक सभा मतदान-2024 के दौरान प्राप्त हो रही दिलचस्प और रोचक शिकायतों के बारे भी इस एपिसोड में रौशनी डाली है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ़्तर के एक प्रवक्ता ने अपील की है कि जानकारी भरपूर सवालों के जवाब जानने के लिए सभी वोटर और अन्य लोग पोडकास्ट का यह एपिसोड ज़रूर देखें और बाकियों के साथ भी शेयर करें जिससे आम लोगों को उनके मन में मतदान सम्बन्धी उठते सवालों के जवाब मिल सकें। ज़िक्रयोग्य है कि पोडकास्ट का यह एपिसोड मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सोशल मीडिया के अधिकारित पेज़ों फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यू ट्यूब पर उपलब्ध है। 


Share news

You may have missed