March 5, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जालंधर की इक्विटास बैंक ब्रांच द्वारा आंखों के कैंप का आयोजन, 180 लोगों ने करवाई जांच

Share news

जालंधर ब्रीज: जालंधर की इक्विटास बैंक ब्रांच द्वारा 9 दिसंबर को अजीत नगर में आंखों के मुफ्त जांच कैंप का आयोजन किया गया जिसमें करीब 180 लोगों की जांच की गई। कैंप में मुफ्त दवाईयां भी दी गईं। जांच टीम में डॉ. अमृतपाल, डॉ. रवि और कमल अस्पताल की टीम शामिल थी।

इस मौके पर इक्विटास बैंक के अशोक कुमार एरिया हैड, एडविन सहोता कल्सटर मैनेजर, गुरदीप बराड़ सीएसआर, मोहित कुमार ऑडिट मैनेजर, मनिल (ब्रांच मैनेजर) और इक्विटास ब्रांच जालंधर का सारा स्टाफ मौजूद था।

इस अवसर पर इक्विटास के सीएसआर गुरदीप बराड़ ने बताया कि बैंक द्वारा पंजाब के प्रत्येक जिले में पिछले काफी समय से लोक कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं जैसे रोजगार मेले, हैल्थ कैंप, वातावरण के लिए पौधारोपण, स्किल ट्रेनिंग आदि।


Share news