April 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ पर लगाई प्रदर्शनी संपन्न, दर्शकों ने सराहा

Share news

जालंधर ब्रीज: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (CBC) जालंधर द्वारा ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ को समर्पित तीन दिवसीय प्रदर्शनी आज संपन्न हो गई।

देश भक्ति के जज्बे से लबरेज़ यह प्रदर्शनी जहां दर्शकों विशेष तौर पर बच्चों में देश प्रेम की भावना को ओर मज़बूत करने में कामयाब रही वहीं आज़ादी के 75 वर्षों में, मुख्य तौर पर देश द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों के बारे में बताई गई जानकारियां को भी लोगों ने सराहा।

ज़िला प्रशासन के सहयोग से मॉडल टाउन स्थित निक्कू पार्क में लगाई गई इस प्रदर्शनी में आज़ादी संग्राम से संबंधित फोटो व इस संग्राम में पंजाब से हिस्सा लेने वाले क्रांतिकारियों के बारे में जानकारियां के साथ ही भारत में विभिन्न क्षेत्रों में आज़ादी से लेकर अब तक हुई उन्नति व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान को दर्शाया गया था।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (उत्तरी क्षेत्र) राजेन्द्र चौधरी ने कल इस प्रदर्शनी के दौरे के दौरान वहां उपस्थित दर्शकों का इसे देखने आने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश भक्ति से भरे ऐसे प्रोग्राम देश की तरक्की के लिए समर्पण की भावना भरते हैं ओर देश को ऊंचे मुकाम पर लेजाने में सहाई होते हैं।

आज इस प्रदर्शनी के आखरी दिन आज़ादी का अमृत महोत्सव, आज़ादी दिवस व स्वतंत्रता संग्राम विषयों पर ड्राइंग व भाषण मुकाबले करवाए गए। इनमे मॉडल टाउन स्थित सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स, दयानंद मॉडल सीनियर सैकंडरी स्कूल ओर गुरु अमरदास सीनियर सैकंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर एक ड्राइंग प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें पहला स्थान कुमारी रितिका दयानंद मॉडल स्कूल, दूसरा स्थान कुमारी आर्षप्रीत कौर दयानंद मॉडल स्कूल, तीसरा स्थान कुमारी कमला गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन ने जीता और पुरस्कार सांत्वना पुरस्कार कुमारी मनप्रीत कौर ने जीता l

इस संबंध में एक भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें पहला स्थान कुमारी नेहा गवर्नमेंट गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दूसरा स्थान कुमारी पप्रभलीन कौर गुरु अमरदास पब्लिक, तीसरा स्थान कुमारी अक्षिता दयानंद मॉडल स्कूल ने जीता और सांत्वना पुरस्कार कुमारी सालवी बजाज, गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल ने जीता l

इसी दौरान एक प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें सभी स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया और आगे बढ़ चढ़कर प्रश्नों के उत्तर दिए और विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए l

मंत्रालय की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जादूगर की जादूगरीयों को बच्चों सहित बढ़ो ने भी सराहा ।


Share news

You may have missed