
जालंधर ब्रीज: अपनी सुदूर क्षेत्रीय तैनाती के दौरान आईएनएस तरकश ने 29 और 30 जुलाई, 2022 को उत्तरी अटलांटिक महासागर में फ्रांस की नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी सैन्याभ्यास (एमपीएक्स) किया।
तरकश और फ्रांसीसी फ्लीट टैंकर एफएनएस सौम के बीच समुद्र में तेल की आपूर्ति का अभ्यास किया गया। इसके बाद समुद्री टोही हवाई जहाज फॉल्कन 50 के साथ संयुक्त वायु अभियान का अभ्यास किया गया। इस दौरान वायु रक्षा अभ्यास और कृत्रिम मिसाइलों से युद्धाभ्यास किया गया।
सफल जमीनी और आसमानी अभ्यास दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच मौजूद उच्चस्तरीय परिचालन, संचालन और पेशेवर कुशलता का परिचायक है।

More Stories
सीईसी ने दुनिया के सामने भारत की चुनाव प्रक्रिया को प्रस्तुत किया
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्वीडन में अंतरराष्ट्रीय आइडिया स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न देशों के चुनाव प्रबंधन संस्थानों के प्रमुखों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष जनसेवा के संकल्प