February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Share news

जालंधर ब्रीज: एपीजे स्कूल महावीर मार्ग जालंधर ने सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित 12वीं की परीक्षा में सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन, एपीजे एजुकेशन, को फाउंडर एंड चांसलर, एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी, चेयरपर्सन एंड प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य और स्वर्ण ग्रुप, चेयरपर्सन-एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाऊंडेशन) के आशीर्वाद से एक बार फिर से सफलता का परचम लहराया।

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 12वीं कक्षा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडिकल विषय में आर्यन सूरी ने 98.2% अंक प्राप्त किए, कॉमर्स विषय में रेहान चुरा ने 96.6% अंक हासिल किए तथा पूर्व अनेजा ने 96% अंक हासिल करके अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय विद्यालय में सकारात्मक शिक्षा का माहौल, प्रधानाचार्य, अध्यापक और अपने माता-पिता को दिया है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

सी.बी.एस.ई. 10वीं के परीक्षा परिणाम (23-24)में एक बार फिर से एपीजे के छात्रों का रहा दबदबा

छात्रों ने प्रशंसनीय 100% उत्तीर्ण प्रतिशत अर्जित किया है। रिद्धिमान राय ने 98 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं युवराज अरोड़ा तथा कृतिका गुप्ता ने 97.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल और अपने माता पिता का नाम रोशन किया।
विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय विद्यालय में सकारात्मक शिक्षा का माहौल, प्रधानाचार्य, अध्यापक और अपने माता-पिता को दिया है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।


Share news

You may have missed