जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि लोगों की सुविधा को देखते हुए होशियारपुर के सभी वार्डों में गलियों व सडक़ों को दुरुस्त करवाने के साथ-साथ अलग-अलग विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और जल्द ही सभी वार्डों की बुनियादी सुविधाओं को पूरा कर लिया जाएगा। वे वार्ड नंबर 11 में 10.35 लाख रुपए की लागत से स्कीम नंब 10 के पार्क में विकास कार्यों व वार्ड नंबर 13 में 16.88 लाख रुपए की लागत से अलग-अलग गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद रंजीत चौधरी व जतिंदर कौर भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उक्त वार्डों में विकास कार्य को लेकर लोगों की मांग को पहल के आधार पर पूरा किया गया है और वार्ड वासियों को आने वाले समय में भी हर जरुरी सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि होशियारपुर को एक माडल शहर के तौर पर विकसित किया जाएगा जहां लोगों को महानगरों के तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सडक़ निर्माण में क्वालिटी के साथ किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। इस मौके पर एक्सियन नगर निगम हरप्रीत सिंह, वरिंदर शर्मा बिंदू, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद के अलावा मोहल्ला निवासी भी मौजूद थे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया