जालंधर ब्रीज: अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में केन्द्रीय संचार ब्यूरो तथा पत्र सूचना कार्यालय, चंडीगढ़ कार्यालयों ने स्थानीय सेक्टर-9 स्थित केंद्रीय सदन परिसर में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के योग शिक्षक निर्मल सिंह में भाग लेने वालों को योग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया तथा संतुलित भोजन के महत्व के बारे में बताया ।

उन्होंने योग को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक जरूरी बताया । उन्होंने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया
केंद्रीय संचार ब्यूरो चण्डीगढ़ की उपनिदेशक सुश्री सपना की अगवाई में किए गए इस सत्र में दोनो कार्यालयों के 35 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।


More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया