पंजाब सरकार ने एन. आर. आई. सभा पंजाब के प्रधान का चुनाव कराने के लिए मंजूरी दे दी है। यह चुनाव 05 जनवरी, 2024 को करवाया जायेगा।
पंजाब के एन. आर. आई. मामलों संबंधी मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत एन. आर. आई. सभा पंजाब के प्रधान के चुनाव के लिए 05 जनवरी, 2024 का दिन निर्धारित किया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब की एन. आर. आई. सभा राज्य के प्रवासी भारतीयों की भलाई के लिए राज्य सरकार की एक एजेंसी के तौर पर काम करती है। उन्होंने बताया कि इस सभा के प्रधान का कार्यकाल मार्च, 2022 को समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर प्रवासी पंजाबी आम तौर पर दिसंबर महीने भारत आते हैं और वह मार्च तक यहाँ रहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव करवाने का यह बिल्कुल सही समय है।
स. धालीवाल ने बताया कि एन. आर. आई. सभा पंजाब सरकार की सरप्रस्ती अधीन काम करती है और सभा का मुख्य उद्देश्य पंजाब के प्रवासी भारतीयों की भलाई और हितों के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि एन. आर. आई. सभा पंजाब का मुख्य उद्देश्य प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के निपटारा, उनके हकों और जायदादों की रक्षा करना है।
वर्णनयोग्य है कि एन. आर. आई. सभा पंजाब की एक सोसायटी है जो पंजाब सरकार की मंजूरी से सोसायटीज़ रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अंतर्गत रजिस्टर्ड है और मुख्यमंत्री पंजाब इस सभा के चीफ़ पैटर्न हैं। उन्होंने कहा कि कमिशनर जालंधर डिविज़न, सभा के चेयरमैन हैं जबकि राज्य के सभी डिप्टी कमिशनर एन. आर. आई. सभा की ज़िला इकाईयों के चेयरमैन हैं।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया