June 20, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब में एक आई.ए.एस. और दो पी.सी.एस. अधिकारी नियुक्त

????????????????????????????????????

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय चुनाव आयोग की सिफारिशों पर आई.ए.एस. अमित कुमार को अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब नियुक्त किया गया है। पंजाब राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने आज यह जानकारी दी। 

डॉ. राजू ने बताया कि इसके अलावा पी.सी.एस. अधिकारी अमरबीर सिंह और इंदर पाल को ज्वाइंट सीईओ नियुक्त किया गया है। 

सी.ई.ओ. डॉ. राजू ने बताया कि ये नियुक्तियाँ चुनाव आयोग भारत की हिदायतों के अनुसार की गई हैं जिनके लिए पंजाब सरकार द्वारा कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के द्वारा तीनों ही पदों के लिए तीन-तीन नामों के पैनल भेजे गए थे। 

उन्होंने यह भी बताया कि ये नाम चुनने के लिए भारतीय चुनाव आयोग द्वारा कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के साथ चर्चा की गई थी।

सी.ई.ओ. डॉ. राजू ने यह भी कहा कि पंजाब राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियाँ युद्ध स्तर पर आरंभ कर दी गई हैं।


Share news