जालंधर ब्रीज: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विद्यार्थियों के सम्मिलन को यकीनी बनाने के लिए स्कूल मुखियों को निर्देश दिए हैं।
इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की तरफ से 21 जून, 2021 को सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रवक्ता के अनुसार इसका उद्देश्य लोगों को घर बैठे ही योग्य आसनों के अभ्यास के लिए प्रेरित करना है।
प्रवक्ता के अनुसार योग अलग-अलग बीमारियों से बचाव के लिए सहायता करता है। यह मानव की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तंदुरुस्ती के लिए योगदान डालता है। इस कारण योग दिवस के मौके पर स्कूली विद्यार्थियों के सम्मिलन को यकीनी बनाने के लिए स्कूल मुखियों को निर्देश दिए गए हैं जिससे विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक तौर पर सेहतमंद बन सकें।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया