जालंधर ब्रीज: शिरोमणि अकाली दल बादल के नेता बिक्रम मजीठिया से संबंधित ड्रग्स केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। आप पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि ईडी के माध्यम से जांच मजीठिया को क्लीन चिट देने के लिए है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से उनके अच्छे संबंध हैं।
नील गर्ग ने कहा कि मजीठिया को लगता है कि ईडी के पास मामला जाने से उनको क्लीन चिट मिल जाएगी क्योंकि ईडी केंद्र सरकार के अधीन है लेकिन इससे उन्हें खास राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बनाई गई एसआईटी अपनी जांच जारी रखेगी और इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करके सभी दोषियों को सजा दिलाएगी। जैसे ही इन्वेस्टिगेशन अंजाम तक पहुंचेगा, चालान पेश हो जाएगा। एसआईटी पूरी स्वतंत्रता पूर्वक कम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
नील गर्ग ने कहा कि गैंगस्टर, माफिया, ड्रग तस्कर और भ्रष्टाचारी ये सभी पंजाब के दुश्मन हैं। इन सब पर एक समान कार्रवाई होगी। आप सरकार किसी भी तरह की बदले की राजनीति नहीं कर रही है। जिसने भी पंजाब के लोगों के साथ गलत किया है सरकार उसपर कार्रवाई कर रही है और करेगी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसने भी पंजाब को ड्रग्स के जाल में फंसाया है उसे बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे हर एक लोगों को सख्त सजा दी जाएगी।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू