भारतीय चुनाव आयोग ने विधान सभा हलका 34- जालंधर पश्चिमी (अ.ज.) के उप चुनाव के लिए प्रोगराम जारी कर दिया है, जिस अनुसार विधान सभा हलके का उपचुनाव 10 जुलाई 2024 को होगा।
डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंधी गज़ट नोटीफिकेशन 14 जून को जारी किया जाएगा और नामांकन भरने की आखिरी तारीख़ 21 जून है। उन्होंने आगे बताया कि नामांकन पत्रों की पड़ताल 24 जून को की जाएगी जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख़ 26 जून है।
उन्होंने बताया कि विधान सभा हलके के उप चुनाव के लिए मतदान 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को होगी।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि उपचुनाव के ऐलान के साथ ही सोमवार से जालंधर पश्चिमी हलके में चुनाव संहिता को लागू कर दिया गया है, जो कि 15 जुलाई तक चुनाव प्रक्रिया मुकम्मल होने तक लागू रहेगा।
ज़िला चुनाव अधिकारी ने अधिकारियों को आदर्श चुनाव संहिता की इन्न-बिन्न पालना यकीनी बनाने के आदेश देते हुए कहा कि आदर्श चुनाव संहिता को सख़्ती से लागू किया जाए और निगरान टीमों को तुरंत कार्यशील किया जाए।
उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन उपचुनाव आज़ाद, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए वचनबद्ध है और पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से पूरा करने के लिए प्रशासन द्वारा पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाए जाएंगे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया