जालंधर ब्रीज: भारतीय चुनाव आयोग ने 64-लुधियाना पश्चिम में उपचुनाव के लिए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त संशोधन का शेड्यूल जारी किया है।
जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि मतदाता सूची का विशेष संशोधन, जिसकी अहर्ता तिथि 1-4-2025 होगी, निम्नलिखित शेड्यूल के अनुसार किया जाएगा:
1. मतदान केंद्रों का तार्किक पुनर्गठन – 4-4-2025 तक (शुक्रवार)
2. इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन – 9-4-2025 को (बुधवार)
3. दावों और आपत्तियों को दाखिल करने की अवधि – 9-4-2025 (बुधवार) से 24-4-2025 (गुरुवार) तक
4. दावों और आपत्तियों का निपटारा – 2-5-2025 तक (शुक्रवार)
5. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – 5-5-2025 को (सोमवार)
सिबिन सी ने बताया कि लुधियाना पश्चिम के लिए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त संशोधन संबंधी राज्य की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को एक पत्र जारी किया जा चुका है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित