जालंधर ब्रीज: भारत निर्वाचन आयोग ने जालंधर पश्चिम उपचुनाव के मद्देनजर दलजीत सिंह भाना की पैरोल चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक रद्द करने का निर्देश दिया है। भाना की पैरोल रद्द करने के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने भी आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर को चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत करवा दिया है। चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए और प्राप्त शिकायतों के मद्देनजर जालंधर पश्चिम की उपचुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक दलजीत सिंह भाना की पैरोल रद्द कर दी जाए।

More Stories
मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगे 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के आरोपों की हो सीबीआई जांच : अनुराधा व डॉ. सेठी
50,000 रिश्वत लेते एस.डी.ओ. को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू
भगवंत मान सरकार द्वारा 9 अक्टूबर को 19,200 सरकारी स्कूलों में करवाई जाएगी ‘मेगा पी.टी.एम.; 25 लाख अभिभावक होंगे शामिल