जालंधर ब्रीज: लोक सभा मतदान 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग के पंजाब राज्य के लिए नियुक्त विशेष आब्जर्वर ने एक समीक्षा मीटिंग के दौरान जंग- ए- आज़ादी केस संबंधी पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मुख्य सचिव, पंजाब से रिपोर्ट मांगने के लिए कहा है। यह रिपोर्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा करतारपुर (जालंधर) में जंग- ए- आज़ादी यादगार के निर्माण संबंधी केस दर्ज करने पर 23 मई, 2024 को अलग- अलग अखबारों में प्रकाशित खबरों के सम्बन्ध में माँगी गई है। मुख्य सचिव पंजाब को 23- 05- 2024 शाम तक तथ्य आधारित रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है जिससे आयोग को इस मामले सम्बन्धी अवगत करवाया जा सके।

More Stories
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत
अमृतसर में 20 किलो और हेरोइन बरामद; चार काबू