April 3, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

डिप्टी कमिश्नर ने वोटरों से बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर की जा रहीवेरिफिकेशन में सहयोग देने की अपील

Himanshu Aggarwal

Share news

जालंधर ब्रीज:  डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी डा.हिमांशु अग्रवाल ने भारत चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले मेंप्री-एस.आई.आर गतिविधियों के तहत बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर की जा रही वेरिफिकेशनमें मतदाताओं से बी.एल.ओ. का सहयोग करने की अपील की है।

डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत चुनाव आयोग सेप्राप्त निर्देशों के अनुसार पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) अप्रैलमाह में शुरू होने की संभावना है। इसलिए एस.आई.आर. की प्री-गतिविधियों का काम चलरहा है, जिसमें मौजूदा मतदाता सूची के मतदाताओं का मिलान/मैपिंग 2003 की मतदातासूची के साथ किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस काम के लिए विधानसभा चुनाव क्षेत्रों के बूथलेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) द्वारा अपने बूथों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे है औरघर-घर जाकर 2003 की मतदाता सूची का मिलान/मैपिंग करने के लिए वेरिफिकेशन किया जारहा है।

डा. अग्रवाल ने समस्त मतदाताओं से भारत चुनाव आयोग के इस अहम कार्यमें अपना सहयोग देने और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान बी.एल.ओ. को आवश्यकदस्तावेज उपलब्ध करवाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यक दस्तावेजउपलब्ध नहीं करवाए जाते तो मतदाता सूची से नाम काटा जा सकता है। इसलिए मौजूदामतदाता सूची में अपने नाम की 2003 की मतदाता सूची के साथ मैपिंग करवाना सुनिश्चितबनाया जाए।

उन्होंने कहा कि मतदाता अपनी 2003 की मतदाता सूची की डिटेल भारतचुनाव आयोग की वेबसाइट (ECINET) https://voters.eci.gov.in/ अथवा मुख्य चुनावकार्यालय की वेबसाइट https://elections.punjab.gov.in/Election/Public/SearchEroll2003परसर्च कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता अधिक जानकारी/सुझाव/शिकायत के बारे में वोटरहेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल भी कर सकते है।


Share news