जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने लोगों को नवरात्रि और दशहरे के मौके पर 100 से अधिक जायदादों के मालिक बनने का मौका दिया है। ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण (गमाडा) द्वारा मोहाली, न्यू चंडीगढ़ और राजपुरा में आई.टी., होटल, अस्पताल, औद्योगिक, व्यापारिक और रिहायशी साईटों की ई-नीलामी की जा रही है, जो कि 26 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि ई-निलामी में 55 बूथ, 6 एस.सी.ओ. /एस.सी.एफ., 2 औद्योगिक प्लॉट, 9 आई.टी. प्लॉट, 20 रिहायशी प्लॉट, 3 होटल, 1 स्कूल और 2 अस्तपाल की साईटें शामिल हैं।
इसके अलावा 1 पेट्रोल पंप, 5 व्यापारिक साईटें और 3 ग्रुप हाउसिंग साईटें आदि की भी ई-नीलामी की जाएगी। इन सभी साईटों की न्युनतम कीमत भी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी ज़्यादा जानकारी वैबसाईट www.puda.e-auctions.in से प्राप्त की जा सकती है।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया