जालंधर ब्रीज: पटियाला डिवैल्लपमैंट अथॉरिटी (पी.डी.ए.) की तरफ से आज अपने अधिकार क्षेत्र में आते क्षेत्रों में स्थित रिहायशी और कमर्शियल जायदादों की ई-नीलामी शुरू कर दी गई है। यह ई-नीलामी 16 दिसंबर, 2022 को दोपहर 1.00 बजे समाप्त होगी।
ई-नीलामी संबंधी जानकारी देते हुये आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कुल 220 जायदादें बोली के लिए उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि नीलामी के लिए रखी गई साईटें पटियाला, संगरूर, नाभा और अमरगढ़ में स्थित हैं और यह साईटें रहने या कारोबार शुरू करने के लिए बेहतरीन हैं।
बोली के लिए उपलब्ध रिहायशी जायदादों में 90 प्लॉट शामिल हैं, जिनमें सबसे कम कीमत वाली जायदाद की आरक्षित कीमत 15.03 लाख रुपए है। इसके साथ ही बोली के लिए उपलब्ध व्यापारिक जायदादों में 43 बूथ, 40 दुकानें, 21 एस. सी. ओ., 24 दो मंजिला दुकानें और 2 एस. सी. एफ. शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि व्यापारिक जायदादों के लिए शुरुआती कीमत 17.79 लाख रुपए होगी।
प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक बोलीकारों को नियमों और शर्तों के बारे विस्तृत जानकारी के साथ-साथ बोली लगाने के लिए ई-नीलामी पोर्टल www.puda.e-auctions.in पर अपने आप को रजिस्टर करना होगा।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया