जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर का मंत्रीमंडल से इस्तीफ़ा स्वीकृत करने के लिए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को भेज दिया है।
इस बारे में मुख्यमंत्री दफ़्तर के वक्ता ने बताया कि राज्यपाल को भेजे एक पत्र में भगवंत मान ने उनको डा.निज्जर का इस्तीफ़ा स्वीकृत करने के लिए भेजा ,जिन्होंने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने करतारपुर से विधायक बलकार सिंह और लम्बी से विधायक गुरमीत सिंह खुडीया के नाम मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए पेश किए है। भगवंत मान ने राज्यपाल को 31 मई को सुबह 11 बजे पंजाब राज भवन, चंडीगढ़ में नए मंत्रियों को पद और भेद गुप्त रखने की शपथ दिलाने के लिए मंजूरी देने का आग्रह किया है।

More Stories
कैबिनेट मंत्री, मेयर और डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर में ‘क्लीन पंजाब’ सफाई अभियान की शुरुआत की
इंस्पेक्टर जनरल पुलिस राजपाल सिंह संधू ने सेवानिवृत्त होने पर परेड से ली सलामी
रक्षाबंधन के त्योहार ने पंजाब के नशा मुक्ति केंद्रों में पारिवारिक जुड़ाव बढ़ाया; स्वास्थ्य लाभ और उम्मीद के संदेश को किया और मजबूत