February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

डॉ. दीपक ज्योति ने पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के मैंबर के तौर पर पद संभाला

Share news

जालंधर ब्रीज: डॉ. दीपक ज्योति ने आज पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के ग़ैर-सरकारी मैंबर के तौर पर पद संभाल लिया।

डॉ. दीपक ज्योति, जोकि पेशे के तौर पर डाक्टर हैं, ने अपनी नियुक्ति पर राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और लोक सभा मैंबर श्रीमती परनीत कौर का धन्यवाद करते हुये कहा कि बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे और जो भरोसा उन पर मुख्यमंत्री जी ने प्रकटाया है, उस पर वह खरा उतरेंगे।

बच्चों के विरुद्ध होने वाले अन्याय के खि़लाफ़ लडऩे का प्रण करते हुये उन्होंने कहा कि वह बाल मज़दूरी, बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना, बच्चों के साथ होने वाले शोषण, तस्करी समेत बच्चों विरुद्ध अन्य समाज विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए अपनी जि़म्मेदारी निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे संकट ग्रसित, अधिकारों से वंचित, हाशीए से परे और बिना परिवारों से रह रहे बच्चों से संबंधित मामलों की रिपोर्ट उच्च आधिकारियों को भेजी जाती रहेगी जिससे इन बच्चों को शिक्षित करके एक अच्छा स्थान दिला कर इनका भविष्य उज्जवल बनाया जा सके।

पद संभालने के उपरांत डॉ. दीपक ज्योति ने पंजाब की सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी के साथ मुलाकात की और उनका धन्यवाद करते हुये कहा कि पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग की तरफ से उनको जो जि़म्मेदारी सौंपी गई है, उसको वह तनदेही के साथ निभाएंगे।


Share news

You may have missed