जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार के प्रवासी भारतीय मामले विभाग ने कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे के मद्देनजऱ विदेश जाने के चाहवानों के दस्तावेज़ तस्दीक करने का कार्य अगले हुक्मों तक मुल्तवी कर दिया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री कृपा शंकर सरोज ने बताया कि विभाग की तरफ से यह फ़ैसला कोरोना महामारी के दिन प्रति दिन बढ़ रहे खतरे को देखते हुए लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पंजाब सिविल सचिवालय-2, सैक्टर-9, चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों के दस्तावेज़ तस्दीक करने का कार्य किया जाता है, जो 9 जुलाई से अगले हुक्मों तक मुल्तवी हो जायेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने राज्य के निवासियों से अपील की है कि वह फिलहाल कार्यालय का दौरा न करें। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर कार्य के फिर से शुरू होने के बारे में लोगों को बता दिया जायेगा।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया