जालंधर ब्रीज: जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में स्टार्टअप पर विशेष सैमीनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्यूरो के प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद व कैरियर काउंसलर श्री आदित्य राणा की ओर से इंस्टीट्यूट में फूड प्रोडक्शन का कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को स्टार्टअप के माध्यम से अपना नया काम शुरु करने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला रोजगार ब्यूरो के इन अधिकारियों की ओर से मौके पर ही कई छोटे व नए कारोबारों की उदाहरण दिए गए, जिनको कम इनवेस्टमेंट से शुरु कर अच्छी कमाई की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हमारी अपनी छोटी सोच, समाज व घर के क्या कहेंगे, इन सामाजिक रुकावटों के कारण हम किसी काम को छोटा समझ कर उसकी शुरुआत नहीं कर पाते है। परंतु यही छोटा कार्य कब एक बड़े बिजनेस का रुप ले ले, इसका कोई पता नहीं।
वर्कशाप के बाद जिला रोजगार ब्यूरो ने स्टार्टअप के चाहवान विद्यार्थियों की निजी इंटरव्यू की व स्टार्टअप को शुरु करने के लिए बनती हर तरह की सहायता देने के बारे में परिचित करवाया। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट राम कालोनी कैंप के मास काउंसलिंग अधिकारी श्री अश्वनी कुमार ने बताया कि फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट होशियारपुर भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त 16 फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूटों में से एक हैं, जो कि गर्व की बात है।
उन्होंने बताया कि इस इंस्टीट्यूट में डेढ़ वर्षीय डिप्लोमा(फूड प्रोडक्शन) व 4 वर्ष का बी.एस.सी डिग्री होटल मैनेजमेंट कोर्स करवाया जाता है व पास हुए प्रार्थियों को 4 व 5 स्टार होटल जैसे कि रैडीसन, रमाडा, जे. डब्लयू मैरीएट, कंट्रीइन व ताज होटल जैसे बड़े नामी होटलों में प्लेसमेंट करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि बारहवीं पास लडक़े-लड़कियां जो होटल इंडस्ट्री में अपना बढिय़ा कैरियर बनाना चाहते हैं वे 30 जून तक फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में जाकर एडमिशन ले सकते हैं व अधिक जानकारी के लिए इंस्टीट्यूट के मोबाइल नंबर 80549-21003 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया