August 6, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जिला भाजपा(शहरी)ने हवन यज्ञ कर मनाया भारतीय जनता पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आज भारतीय जनता पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय नगर दीनदयाल उपाध्याय भवन (जंज घर) में हवन यज्ञ कर मनाया गया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व विधायक एवं मंत्री, मनोरंजन कालिया,भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष, राकेश राठौर, सचिव अनिल सच्चर, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, सुभाष सूद,सन्नी शर्मा, वसीम राजा गुड्डू, विनोद शर्मा, अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हवन यज्ञ कर भारतीय जनता पार्टी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की आए हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और उन्होंने कहा कि भाजपा को न सिर्फ़ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ बल्कि यह भारतीय संस्कृति,राष्ट्रवाद और विकासोंन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है।

भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने पार्टी के इतिहास के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी उन्होंने बताया कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के उपरांत 2 सांसदों वाली पार्टी आज पूरे विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और आज पूरे भारतवर्ष में पूर्ण बहुमत के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनाने में सफल हुई है और आज पूरे भारत की जनता को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और उसके काम करने के तरीके पर पूर्ण विश्वास हो चुका है और भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो सबका साथ और सबका विश्वास वाला नारा देकर पूरे भारत वर्ष के लोगों के दिलों में बस चुकी है ।

इस मौके पर पूर्व विधायक एवं मंत्री मनोरंजन कालिया ने आए हुए सभी पदाधिकारियों को पार्टी के 41वे स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने भी आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर खड़ी है उसके लिए हमारे वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा सहयोग है उन्होंने फक्र से कहा कि आज हम विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्य हैं इस हवन यज्ञ में उपस्थित जिला महामंत्री,भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा, जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह संधा, राजेश जैन, अमित भाटिया, बृजेश शर्मा, किशन लाल शर्मा, अजमेर सिंह बादल, हितेश सआल, जगमोहन मागो,कुलवंत शर्मा, अनुज शारदा, अमित सांपला,मीनू शर्मा,बलजीत प्रिंस,भूपिंदर,दविंदर सिंह डिंपी लुबाना,पंकज जुल्का,रजनीश सहगल, जगजीत सिंह, नरेश अरोड़ा,सौरभ सेठ, मनजीत पांडे, शिव दर्शन अभी, हर्ष भारद्वाज, अमरजीत सिंह गोल्डी,भगत मनोहर लाल, नरेश वालिया,हैप्पी दीवान,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


Share news