June 17, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जिला भाजपा(शहरी)ने मनाया भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आज भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस स्थानीय पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक शीतला माता मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण कर मनाया गया और उसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूरे देश में जिला प्रदेश स्तर और मंडल स्तर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ लाइव रूबरू हुए जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को बताया इस कार्यक्रम में जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व विधायक एवं मंत्री, मनोरंजन कालिया,भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष, राकेश राठौर, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, सरबजीत मक्कड़ सुरेंद्र महे पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, सुभाष सूद,सन्नी शर्मा, प्रदेश अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन विनोद शर्मा, अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण कर कर भारतीय जनता पार्टी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की आए हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी कहा कि भाजपा को न सिर्फ़ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ बल्कि यह भारतीय संस्कृति,राष्ट्रवाद और विकासोंन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है।

भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने पार्टी के इतिहास के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी उन्होंने बताया कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के उपरांत 2 सांसदों वाली पार्टी आज पूरे विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और आज पूरे भारतवर्ष में पूर्ण बहुमत के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनाने में सफल हुई है और आज पूरे भारत की जनता को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और उसके काम करने के तरीके पर पूर्ण विश्वास हो चुका है और भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो सबका साथ और सबका विश्वास वाला नारा देकर पूरे भारत वर्ष के लोगों के दिलों में बस चुकी है ।

इस मौके पर पूर्व विधायक एवं मंत्री मनोरंजन कालिया ने आए हुए सभी पदाधिकारियों को पार्टी के 42वे स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने भी आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर खड़ी है उसके लिए हमारे वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा सहयोग है उन्होंने फक्र से कहा कि आज हम विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्य हैं इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहां की भाजपा की ये 42 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्रउत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है और 2014 से नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा 7 दशकों से वंचित देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, वंचितों और महिलाओं की आकाँक्षाओं की पूर्ति का साधन बनी है।

इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला महामंत्री,भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा, जिला सचिव मनीष विजय जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया, बृजेश शर्मा, अजमेर सिंह राजूमागो,कुलवंत शर्मा, अनुज शारदा, दविंदर सिंह डिंपी लुबाना दविंदर भारद्वाज जगजीत सिंह, नरेश अरोड़ा,सौरभ सेठ, शिव दर्शन अभी, हर्ष भारद्वाज, अमरजीत सिंह गोल्डी,भगत मनोहर लाल सतीश कपूर नरेश दीवान जय कल्याण विश्व महेंद्रु नरेश वालिया,हैप्पी सतपाल बठला मीनू शर्मा पंकज जुल्का अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


Share news

You may have missed