जालंधर ब्रीज: जिला एवं सत्र न्यायधीश होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल ने ऑबजरवेशन होम, ओल्ड एज होम व चिल्ड्रन होम राम कालोनी कैंप का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी भी मौजूद थे।

जिला एवं सत्र न्यायधीश ने ऑबजरवेशन होम में रह रहे कुल 37 बच्चों व स्पैशल होम में रह रहे कुल 20 बच्चों से बातचीत की व उनके केसों में नियुक्त किए गए जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के पैनल एडवोकेट व प्राइवेट एडवोकेट की कारगुजारी के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने इस दौरान ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों से भी बातचीत की और ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के रहने, खाने संबंधी जानकारी ली।
इस मौके पर सुपरिटेंडेंट ऑबजरवेशन होम नरेश कुमार, पुनीत कुमार, डा. रजिंदर पाल रोजी, सुनील कुमार व जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी से फ्रंट आफिस कोआर्डिनेटर(स्टाफ मैंबर) जसविंदर सिंह भी मौके पर मौजूद थे।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया