जालंधर ब्रीज: पंजाब तकनीकी शिक्षा विभाग के डायरेक्टर मुनीष कुमार, आई.ए.एस. द्वारा नेशनल अवार्ड मिलने पर मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह, उनके स्टाफ और विद्यार्थियों की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि यह तकनीकी शिक्षा विभाग और पंजाब के लिए भी गर्व की बात है।
उन्होंने प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह से अवॉर्ड मिलने की पूरी प्रक्रिया और उन मानदंडों की भी चर्चा की, जिन्हें केंद्र में रखकर NITTTR (राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान) द्वारा इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किसी बहु-तकनीकी कॉलेज का चयन किया जाता है।
डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि उनके कॉलेज को इससे पहले भी पाँच बार उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज के रूप में NITTTR द्वारा चयनित किया गया था, और इस बार पहली बार नेशनल अवार्ड प्राप्त हुआ है। इसके पीछे दो प्रोग्रामों को NBA (नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन) से मान्यता मिलना भी एक बहुत बड़ा कारण माना गया है।
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के अनुरोध पर डायरेक्टर साहब ने यह भी विश्वास दिलाया कि वह जल्द ही मेहरचंद पॉलिटेक्निक का दौरा करेंगे। इस संक्षिप्त मीटिंग में उनके साथ एडिशनल डायरेक्टर श्री रविंदर हुंदल भी मौजूद थे।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए,’सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह
डिप्टी कमिश्नर की ओर से किसानों से फसली अवशेषों के उचित प्रबंधन की अपील
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा से डेनमार्क तक: एचपीवी से जुडी गलत सूचना पर शोध को मिली वैश्विक पहचान