जालंधर ब्रीज: डायरेक्टर कृषि विभाग पंजाब जसवंत सिंह और संयुक्त डायरेक्टर पी.पी नरिंदरपाल सिंह बैनीपाल की ओर से जिले की प्लाईवुड फैक्ट्रियों में यूरिया खाद के दुरुपयोग को रोकने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लाईवुड फैक्ट्रियों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि खेती योग्य ग्रेड यूरिया का किसी भी प्रकार के औद्योगिक कार्यों, जैसे प्लाईवुड निर्माण या उसमें प्रयुक्त केमिकल्स में उपयोग पूरी तरह पाबंदी है। उन्होंने कहा कि यूरिया एक कृषि उपयोग की वस्तु है और इसका कोई भी गैर-कृषि प्रयोग खाद नियंत्रण आर्डर 1985 के उल्लंघन के अंतर्गत आता है।
जसवंत सिंह ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी औद्योगिक इकाई द्वारा खेती योग्य यूरिया का उपयोग गैर-कृषि कार्यों के लिए किया जाता पाया गया, तो संबंधित इकाई के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस निरीक्षण अभियान के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी होशियारपुर दपिंदर सिंह संधू, कृषि अधिकारी किरणजीत सिंह और कृषि विकास अधिकारी जतिंदर सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने संबंधित फैक्ट्रियों की गहन जांच करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू