जालंधर ब्रीज:पंजाब पुलिस ने आम जनता के लिए एक समर्पित नंबर ‘112’ का एलान किया है जो कफ्र्य़ू से जुड़े किसी भी पुलिस मसले को हल करने के लिए कफ्र्य़ू हेल्पलाइन के तौर पर सहायता करेगा। यह प्रगटावा करते हुए पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य भर से किसी व्यक्ति द्वारा एमरजैंसी के दौरान अस्पताल जाने, खाना, किराना, दवाओं की सप्लाई, एल.पी.जी. सिलंडर जैसी सुविधाओं की जानकारी या मदद के लिए 112 डायल कर सकता है। साथ ही ज़रूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों की बेरोक-टोक यातायात और ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा सामान के वितरण में मुश्किल संबंधी इस नंबर पर कॉल कर सकते है।

More Stories
आम आदमी क्लीनिक संयुक्त मोर्चा पंजाब,25 नवंबर 2026 को संगरूर में रोष प्रदर्शन और भूख हड़ताल
ए.पी.जे. स्कूल, महावीर मार्ग, जालंधर में वार्षिक उत्सव ‘परवाज़’ – द जर्नी बिगिन्स’ का भव्य आयोजन
बीआईएस द्वारा जालंधर में IS 15658:2021 – कंक्रीट पेविंग ब्लॉक्स पर दो दिवसीय कैप्सूल कोर्स का आयोजन