जालंधर ब्रीज: पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने कहा है कि राज्य के अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की विभिन्न तरह की शिकायतों / मुश्किलों का हल निर्धारित समय-सीमा के अंदर किए जाने की ज़रूरत है, जिससे उनको न्याय मिलने में देरी न हो। आज यहाँ पंजाब भवन में पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन और सदस्यों के साथ की गई मीटिंग के दौरान स. धर्मसोत ने आयोग से अपील की कि वह राज्य के अल्पसंख्यक वर्ग से सम्बन्धित लोगों की शिकायतें / मसले तेज़ी से हल करने को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि आज के समय में भी अल्पसंख्यकों पर कई किस्म के दबाव डाले जाते हैं, जिनको सख़्ती से रोके जाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि चाहे कानून अपना कार्य सही ढंग से कर रहा है, फिर भी कमज़ोर वर्गों के मसले पहल के आधार पर हल करना राज्य सरकार की प्रमुखता है। स. धर्मसोत ने आयोग द्वारा उठाई गईं विभिन्न माँगों और अन्य मसलों को पहल के आधार पर हल करने का भरोसा दिया। इस मीटिंग में पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन प्रो. ईमैनुअल नाहर, सीनियर वाइस चेयरमैन मुहम्मद रफी, वाइस चेयरमैन हंस राज, कानूनी सलाहकार एंजलीना बराड़, सामाजिक न्याय, अधिकारता एवं अल्पसंख्यक विभाग के डायरैक्टर दविन्दर सिंह और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
विजिलेंस ब्यूरो ने 70,000 रुपये और 50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में इंस्पेक्टर एवं जूनियर ऑडिटर को किया काबू
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फंड गबन मामले में सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार
भारतीय योग संस्थान द्वारा चंडीगढ़ में तीन स्थानों पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन