जालंधर ब्रीज: डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी) पंजाब गौरव यादव की ओर से डी.आई.जी जालंधर रेंज स्वप्न शर्मा व एस.एस.पी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल की उपस्थिति में आज पुलिस लाइन होशियारपुर में सैमीनार हाल का उद्घाटन किया गया। इस सैमीनार हाल के शुरु होने से जिले में तैनात समूह जी.ओज, एन.जी.ओज व ई.पी.ओज को पुलिस विभाग के कामकाज से स्तर को और ऊंचा उठाने के उद्देश्य से अलग-अलग तरह की ट्रेनिंग व कोर्स करवाने में सहायता मिलेगी। इस सैमीनार हाल में आन लाइन ट्रेनिंग व प्रोजेक्टर के माध्यम से जरुरी ट्रेनिंग देने की सुविधा उपलब्ध है।
डी.जी.पी गौरव यादव की ओर से इसके अलावा पुलिस लाइन होशियारपुर में गजटिड अधिकारियों के लिए एक आफिसर्ज मैस का भी नींव पत्थर रखा गया। इस मैस के बनने से जिले में कानून एवं व्यवस्था व वी.वी.आई.पी ड्यूटी के लिए अस्थायी तौर पर आने वाले गजटिड अधिकारियों को रिहायश व खाने-पीने की अच्छी सुविधा मिलेगी।
डी.जी.पी की ओर से पंजाब व जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए डी.आई.जी जालंधर रेंज स्वप्न शर्मा, एस.एस.पी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल, एस.एस.पी जालंधर देहाती मुखविंदर सिंह भुल्लर, एस.एस.पी कपूरथला राजपाल सिंह के अलावा जालंधर रेंज व सी.पी जालंधर के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में बाद डी.जी.पी पंजाब, सिटी सैंटर होशियारपुर में गजटिड अधिकारियों सहित एन.जी.ओज, ई.पी.ओज के साथ उनकी हौंसला आफजाई के लिए बड़े खाने में शामिल हुए।

More Stories
मंदबुद्धि दलित युवा के साथ कुत्ते से कुकर्म करवाने के मामले में एस.सी.आयोग ने जालंधर देहाती के एस.एस.पी. से रिपोर्ट की तलब
सामर्थ्य का शानदार समारोह: 24वें कैविनकेयर एबिलिटी अवॉर्ड्स 2026 में पाँच प्रेरक व्यक्तित्वों को सम्मान
पंजाब सरकार की ओर से लुधियाना के फर्जी स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई; मान्यता वापस लेने और आपराधिक शिकायत दर्ज करने की कार्रवाई शुरू