जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र की नुहार संवारने के लिए कई तरह के विकास कार्य करवा रही है, जिनके मुकम्मल होने के बाद अलग-अलग क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। वे आज वार्ड नंबर 24 के मोहल्ला दशमेश नगर में 35 लाख रुपए की लागत से गली निर्माण के कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में तरक्की की सोच पर काम करने वाली सरकार को लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के पहले वर्ष से ही लोगों से किए वादे पूरे करने शुरु कर दिए गए हैं, जिनमें 600 यूनिट नि:शुल्क बिजली, 42 हजार नौजवानों को पक्की नौकरी आदि मुख्य है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र में ही 35 से ज्यादा पीने वाले पानी के ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं, जिनमें से 11 ट्यूबवेल तो शुरु कर दिए गए हैं। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य को शुरु किया जाए और इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ों के निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए व इस दौरान भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ब्रम शंकर जिंपा ने लोगों की मांग के अनुसार पहल के आधार पर बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां तक गुणवत्ता की बात है तो टैंडर के समय ही संबंधित ठेकेदार को इस संबंधी हिदायत कर दी गई है और अगर कहीं भी गुणवत्ता के पक्ष से कोई कमी आई तो संबंधित पक्ष के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव सतवंत सिंह सियाण, पार्षद पवित्तर सिंह, बाबा बलवीर सिंह जी, संजय, एक्सियन कुलदीप सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू