जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों की हर जरुरी मांग को पूरा करने के लिए वे विधान सभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं और पंचायत की मांग के अनुसार गांवों में विकास कार्य शुरु करवाए जा रहे है। वे आज गांव नारु नंगल किला में 10 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत करवाने के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। इनमें 8 लाख रुपए गांव की गलियों व नालियों पर व 2 लाख रुपए कम्यूनिटी हाल पर खर्च किए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों में नौैजवानों व महिलाओं के विकास को लेकर विशेष योजना के साथ कार्य कर रही है। इसके अलावा गांव की बुनियादी जरुरतों को भी समय पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने गांव वासियों को विश्वास दिलाया कि गांव के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर गांव की पंचायत व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित