
जालंधर ब्रीज:(रवि) नगर निगम जालंधर में वित्त और ठेका समिति की मीटिंग वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा की गयी। मीटिंग में कुल 4.50 करोड़ के काम पास किए गए जिनमें से एक नंबर मते को पेंडिंग रखा गया क्योकि इसमें आदि एल.सी सोसाईटी ने कम सेविंग दी थी और इस ठेकेदार को अगली वित्त और ठेका मीटिंग में बातचीत करने के लिए दुबारा बुलाया गया है। इसके इलवा जो काम पिछली मीटिंग में पेंडिंग रखे गए थे उनको पास किया गया इनमे से मता नंबर 137(1) और 137(2) मता ठेकेदार कुंदन लाल कोओपरेटिव सोसाइटी ने 12.3 % कम सेविंग में टेंडर भरा था अब उसने उसे बड़ा कर 15% कर दिया है इसलिए इस टेंडर को पास कर दिया है और 137(3 ) मता को ठेकेदार एस एस इंजीनियर एंड बिल्डर ने इस टेंडर में सेविंग ज्यादा देने से मना कर दिया इसलिए इस टेंडर को रद्द कर दोबारा लगाने का आर्डर कर दिया गया है ।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास