जालंधर ब्रीज: स्थिति सामान्य होने के बाद आज शाम डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल द्वारा जिले में जारी सभी पाबंदियों के आदेश वापस ले लिए गए है। उन्होंने जिलानिवासियों और मीडिया के प्रति भी उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
डा.अग्रवाल द्वारा दोपहर बाद सभी एस.डी.एम. व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की गई, जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकार की परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रबंधों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब सरकार की हर परिस्थिति में जिला निवासियों के साथ खड़े रहने की वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद भी अधिकारी आम लोगों को हर प्रकार का सहयोग व सहायता प्रदान करने के लिए तैयार रहें।
डा.अग्रवाल ने इस दौरान समर्पण भाव से काम करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की भी सराहना की।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास